सभी के सहयोग से हुए सफल

आगे भी अमरावतीवासियों का मिलता रहेगा स्नेह

* जैन प्लायवुड के संचालक गौतम चोपडा का कहना
* रजत जयंती वर्षगांठ पर बतलाया बिजनेस सफलता का राज
अमरावती/दि.31 – अमरावती में विनम्रता की प्रतिमूर्ति किंतु उतने ही सफल बिजनेस मैन जैन प्लायवुड के संचालक गौतम चोपडा ने कहा कि, सभी के साथ-सहयोग के कारण जैन प्लायवुड न केवल सफल रहा है, अपितु पीढियों समान व्यापारिक और पारिवारिक संबंध स्थापित हुए हैैं. आज उनके प्रतिष्ठान जैन प्लायवुड के 25 वर्ष पूर्ण होने उपलक्ष्य अमरावती मंडल से खास बातचीत में आमतौर पर शांत-संयत रहनेवाले और अपने कार्यो से ही सफलता के सोपान रचनेवाले गौतम चोपडा ने अपेक्षा जताई कि, अमरावती वासियों का स्नेह इसी प्रकार मिलता रहेगा. उल्लेखनीय है कि, चौधरी चौक के पास केमिस्ट भवन व होटल आदर्श के नजदीक स्थित जैन प्लायवुड ने अमरावती के प्लायवुड क्षेत्र में बिजनेस की नई व्याख्या रची है. सेल और सर्विस के नए कीर्तिमान गढें हैं.
आज उनके प्रतिष्ठान पर नगर के गणमान्यों, प्लायवुड इंडस्ट्री के प्रसिद्ध नाम, आर्किटेक्ट, इंटेरियर डिजाइनर सहित अनेकानेक गौतम चोपडा को सफलतापूर्ण 25 वर्ष पूर्ण होने उपलक्ष्य फूलों के गुलदस्ते और मिठाई के बॉक्स लेकर बधाई देने पहुंचे थे. इसी बीच अमरावती मंडल से उन्होंने बातचीत की. अपने बिजनेस सफलता के राज शेयर किए. अत्यंत विनम्र स्वभाव के धर्मपरायण व्यक्तित्व गौतम चोपडा अपने इसी स्वभाव के बूते आज अनेक घरों में लोकप्रिय नाम बने हैं. वे केवल सनमायका, विनियर्स की विक्री कर संतुष्ट नहीं होते, अपितु अपने कस्टमर के साथ उनके पारिवारिक संबंध बन जाते हैं, इस प्रकार का जैन प्लायवुड संचालकों का व्यवहार रहा है. जहां भी घर, दुकान, प्रतिष्ठान, कार्यालय में फर्निचर निर्माण के लिए सामग्री जाती है, वहां गौतम चोपडा अवश्य विजिट देते हैं. उनका इंटेरियर और आर्किटेक्ट के साथ तालमेल रहता है, जिससे उचित सलाह अजातशत्रु व्यक्तित्व गौतम चोपडा देते हैं. यह सलाह बडी उपयोगी साबित हुई है. यह भी उनकी जैन प्लायवुड प्रतिष्ठान की ढाई दशकों की सफलता का सोपान कह सकते हैं.
* परिवार का बारदाने का बिजनेस
गौतम चोपडा ने इंजीनियरिंग की पढाई की है. उन्होंने बिजनेस फैमिली को बिलाँग किए जाने से पहले अनाज मंडी में बिजनेस किया. जबकि परिवार का बारदाने का दशकों से एवं पीढियों से बिजनेस रहा. ठीक 25 वर्ष पहले गौतम चोपडा ने ही परिवार की बिजनेस की परिपाटी में नया सोपान जोडा. लाइन डायवर्ट की. प्लायवुड का बिजनेस अपनाया. जैन प्लायवुड की स्थापना सभी की शुभकामनाओं और मार्गदर्शन के साथ की. आज अमरावती में सभी को फर्निचर मटेरियल में चर्चा होते ही सनमायका, विनियर्स और सभी प्रकार की सामग्री के लिए सर्वप्रथम जैन प्लायवुड का नाम सहज जबान पर आता है. इतनी बडी सफलता गौतम चोपडा संचालित इस प्रतिष्ठान ने अर्जित की है.
* परिवार भावना सुदृढ
गौतम चोपडा के परिवार में तीन बडे भाई तेजराज, डॉ. विजय, महावीर चोपडा है. गौतम चोपडा की पत्नी मेघा चोपडा, दो पुत्रियां सपना और भूमिका एवं एक पुत्र अमन चोपडा है. सपना ने आर्किटेक्चर की पढाई हालही में पूर्ण की है. वहीं भूमिका इंजीनियरिंग की पढाई पूर्ण कर रही है. अमन ने कक्षा बारहवीं की एक्झाम की तैयारी शुरु की है. परिवार में गौरव-ईशा, भावना, शिवाली, सिमरन, हर्ष, कुशल, नमन सभी है.
* बडे वादे नहीं, गुणवत्ता पर ध्यान
गौतम चोपडा ने अपनी व्यावहारिक सादगी बतलाते हुए कहा कि, जैन प्लायवुड की सफलता में सभी के साथ-सहयोग का योगदान है. जैन प्लायवुड ने कभी क्वॉलिटी से समझौता नहीं किया. हमेशा कस्टमर से पारदर्शी व्यवहार किया है. उन्होंने बताया कि, अमरावती के सभी प्रसिद्ध आर्किटेक्ट, कारपेंटर्स का सहयोग रहा है. उन्होंने अपने प्रतिष्ठान के स्टाफ को भी अपनी सफलता का भागीदार बताया.
* ऑनलाइन का पॉजिटिव इफेक्ट
गौतम चोपडा ने यह पूछे जाने पर भी ऑनलाइन बिजनेस जोरों पर है. इसका पारंपरिक बिजनेस पर कितना और कैसा प्रभाव हो रहा है? चोपडा ने कहा कि, उनकी फिल्ड में ऑनलाइन का इफेक्ट पॉजिटिव है. लोग ऑनलाइन देखते है और उनके प्रतिष्ठान में आकर मनपसंद विनियर्स, सनमायका चूज करते हैं. आज अमरावती में जैन प्लायवुड की अच्छी रेपो बनी है, तो इसका श्रेय गौतम चोपडा बारंबार सभी के साथ-सहयोग को देते हैंं. रायली प्लॉट दुर्गोत्सव में गौतम चोपडा का सभी को साथ लेकर योगदान रहता आया है. शहर के अनेक धार्मिक, सामाजिक उपक्रमों में गौतम चोपडा का योगदान रहा है.

Back to top button