शिक्षकों ने निकाला भव्य मोर्चा, कलेक्ट्रेट पर किया जबरदस्त प्रदर्शन

राज्यव्यापी शाला बंद आंदोलन रहा सफल, अपनी मांगों को पुरजोर तरीके से उठाया

अमरावती/दि.9 – कार्यरत शिक्षकों हेतु टीईटी की अनिवार्यता, पदोन्नती से संबंधित अन्यायकारक शर्ते, संच मान्यता की गलत निती तथा बीएलओ के तौर पर काम करने की सख्ती जैसी विभिन्न बातों का विरोध करने के साथ ही अपनी कई प्रलंबित मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षकों द्वारा आज राज्यव्यापी शाला बंद आंदोलन किया गया. जिसके तहत अमरावती में सभी शिक्षकों ने इर्विन चौराहे से जिलाधिश कार्यालय तक भव्य मोर्चो निकालने के साथ ही कलेक्ट्रेट पर अपनी मांगों व समस्याओं को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन भी किया. साथ ही जिलाधिश आशिष येरेकर के जरीए राज्य सरकार एवं प्राथमिक शिक्षा संचालक के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन भी सौंपा.
सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि, राज्य की स्थानिय स्वायत्त निहायों की प्राथमिक शालाओं और उनमें कार्यरत शिक्षकों को लेकर राज्य सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णय बेहद तकलिफदेय साबित हो रहे है और इन अव्यवहारिक निर्णयों की वजह से शिक्षकों का भविष्य अंधकारमय साबित हो सकता है. इस संदर्भ में शिक्षकों द्वारा अब तक अपनी मांगों को कई बार लोकतांत्रिक व कानुनी तरीके से सरकार के सामने रखा. लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई सकारात्मक प्रतिसाद नहीं दिया गया. बल्कि समय-समय पर अन्यायकारक निर्णय लेते हुए शिक्षकों में तीव्र असंतोष पैदा किया जा रहा है. जिसके चलते शिक्षकों ने आज 9 जुलाई को राज्यव्यापी शाला बंद आंदोलन करने का निर्णय लिया है. यदि इसके बावजूद भी शिक्षकों की मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो शिक्षकों द्वारा राज्यस्तर पर और भी अधिक तीव्र आंदोलन किया जाएगा.
महाराष्ट्र राज्य प्राथमिक शिक्षक मध्यवर्ती संगठन की अगुवाही में किए गए इस आंदोलन में अ.भा. प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष गजानन चौधरी, सचिव सुभाष सहारे, राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष किरण पाटिल, राज्य प्राथमिक शिक्षक समिती के अध्यक्ष अजयानंद पवार, सचिव शैलेंद्र दहातोंडे, राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र मेटे, सचिव राजकुमार खरचान, कास्ट्राईब शिक्षक संगठन के अध्यक्ष राजेश गाडे, सचिव प्रमोद कडू, राज्य प्राथमिक शिक्षक परिषद के अध्यक्ष सुनिल केने, सचिव गजानन मोरे, राज्य शिक्षक सेना के अध्यक्ष राजाभाऊ राजनकर, अ.भा. प्राथमिक उर्दू शिक्षक संघ के अध्यक्ष वसीम फरहत, डॉ. पंजाबराव देशमुख शिक्षक परिषद के अध्यक्ष प्रभाकर झोड, सचिव संदीप देशमुख, शिक्षक भारती (प्राथमिक) के अध्यक्ष मंगेश खेरडे, सचिव सतिश डोंगरे, प्राथमिक शिक्षक महामंडल के अध्यक्ष रामेश्वर स्वर्गीय, राज्य अपंग कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र दिक्षीत, मनपा शिक्षक संगठन के अध्यक्ष योगेश पकाले, राज्य पुरानी पेंशन संगठन के अध्यक्ष गौरव काले, चेतवा कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष सत्येंदू अभ्यंकर, अ.भा. उर्दू शिक्षक संगठन के अध्यक्ष राजीक हुसैन, युवा शक्ती शिक्षक विचार मंच के अध्यक्ष नयन कालपांडे, सचिव सतिश नांदणे, राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ प्रणित तात्या थोरात के अध्यक्ष अजय साव, सचिव गणेश भगत, महाराष्ट्र पुरोगामी प्राथमिक शिक्षक संगठन के अध्यक्ष महेंद्र हिवे, सचिव गोकुल चारथल, प्रहार शिक्षक संगठन के अध्यक्ष शरद काले, सचिव अमोल वर्‍हेकर सहीत विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी व सदस्यों ने हिस्सा लिया.

Back to top button