पैदल जा रहे रेलकर्मी को तीन बाइक सवारों ने लूटा

बडनेरा शहर के मनपा कार्यालय के पास की घटना

अमरावती/दि.19- ड्यूटी पर पैदल जा रहे एक 40 वर्षीय रेल्वे कर्मचारी को मनपा के बडनेरा जोन कार्यालय के गेट के पास तीन बाइक सवारों ने चाकू दिखाकर लूटा रहने की घटना गुरुवार 17 सितंबर को तडके 3.40 बजे के दौरान घटित हुई. शिकायत के आधार पर बडनेरा पुलिस ने तीन बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी गई है. लूटे गये रेल्वे कर्मचारी का नाम बडनेरा शहर के मिलचाल निवासी उमेश पांडुरंग बनसोड (40) है.
जानकारी के मुताबिक बडनेरा शहर के नईबस्ती मिलचाल निवासी उमेश पांडुरंग बनसोड (40) यह रेल्वे में मैकेनिक का काम करते है. 17 सितंबर को उनकी ड्यटी सुबह थी. लेकिन गाडी पंक्चर हो जाने से वह अपनी गाडी लेकर पैदल जा रहे थे. मनपा के बडनेरा जोन कार्यालय के पास पहुंचे, तब तीन अज्ञात युवक एक दुपहिया पर सवार होकर उमेश बनसोड के पास पहुंचे. उन्होंने उमेश को चाकू दिखाकर उसके पास से नकद 4 हजार 450 रुपए और मोटोरोला कंपनी का 20 हजार रुपए मूल्य का मोबाइल झपट लिया और वहां से फरार हो गये. उमेश बनसोड की ड्यूटी रहने से वे ड्यूटी पर चले गये, पश्चात 18 सितंबर को उन्होंने बडनेरा थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज की. शिकाययत के आधार पर बडनेरा पुलिस ने तीन अज्ञात लूटेरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 304 (2), 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.

Back to top button