प्रताडना से त्रस्त विवाहिता ने फांसी लगाई

दर्यापुर तहसील के खल्लार थाना क्षेत्र की घटना

दर्यापुर /दि.8- ससुराल वालो के अत्याचारो से त्रस्त विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना दर्यापुर तहसील के खल्लार थाना क्षेत्र में आनेवाले उपराई गांव में उजागर हुई. संतान न होने और मायके से पैसे लाने की मांग को लेकर मृतक महिला पर शारीरिक व मानसिक अत्याचार किए जाते थे. इसी परेशानी से त्रस्त होकर उसने खुदुशी की. पुलिस ने 6 जुलाई को मृतका के पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. मृतक महिला का नाम निकिता उर्फ नीमा आकाश पेढेकर है.
जानकारी के मुताबिक उपराई निवासी आकाश राजू पेढेकर (30), राजु तुलशीराम पेढेकर (50) और सुनिता ने निकिता को पैसो के लिए और संतान न होने से प्रताडीत करना शुरू किया था. लगातार हो रही प्रताडना से त्रस्त होकर निकिता ने 1 जुलाई को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही निकिता के शिवर ग्राम निवासी पिता पुरुषोत्तम नामदेवराव आखतकर (47) ने अपनी बेटी के ससुराल पहुंचकर उसकी मृत्यु के लिए ससुराल के लोग ही जिम्मेदार रहने का आरोप करते हुए खल्लार थाने में शिकायत दर्ज की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.

Back to top button