नहाने के लिए गये दो ममेरे भाईयों की नदी में डूबने से मौत
वाशिम जिले के गोमुखेश्वर संस्थान परिसर की घटना

* मृतकों में एक अमरावती जिले के भातकुली का रहने वाला
वाशिम /दि.16– अधिक मास निमित्त अडान नदी पर नहाने के लिए गये दो युवकों की नदी में डूबने से मृत्यु हो गई. यह घटना रविवार 14 जून को सुबह 10 बजे के दौरान गोमुखेश्वर संस्थान परिसर में घटित हुई. मृतक युवकों के नाम इंजोरी ग्राम निवासी शुभम अमोल धोंडे (14) और चचेरे भाई अमरावती जिले के भातकुली निवासी दर्शन सुनील वावगे (20) है.
अधिकमास निमित्त धार्मिक परंपरा के मुताबिक नहाने के लिए तथा ग्रीष्मकालीन अवकाश का आनंद लेने के लिए शुभम धोंडे और अमरावती से आये उसके चचेरे भाई दर्शन वावगे गोमुखेश्वर संस्थान के पास अडान नदी पर नहाने के लिए गये थे. नदी में तैरते समय पानी की गहराई का अनुमान न लगने से दोनों उसमे डूब गये. नदी के तट पर खेल रहे युवकों द्वारा चीख-पुकार करने पर कोली समाज के मछुआरे और परिसर के नागरिक घटनास्थल की तरफ दौड पडे. गांव के युवक विशाल वानखडे ने तत्काल खुद का वाहन उपलब्ध कर दिया. बेहोशी की हालत में शुभम और दर्शन को कारंजा उपजिला अस्पताल ले जाया गया. लेकिन वैद्यकीय अधिकारियों ने उपचार के पूर्व दोनों को मृत घोषित किया. इस दुर्घटना में मृत शुभम धोंडे यह अमोल धोंडे का एकलौता बेटा था. वह पिछले एक साल से आलंदी में वारकरी संप्रदाय की शिक्षा ले रहा था.





