अंबा-एकवीरा मंडल में गंडकी चंडी शक्तिपीठ दर्शन
पत्रकार परिषद में अखिलेश राठी ने दी जानकारी

यंग लॉयन्स ग्रुप का नवदुर्गोत्सव
अमरावती /दि.9– श्री अंबा-एकवीरा दुर्गोत्सव मंडल में इस बार नेपाल स्थित पोखरा के श्री गंडकी चंडी शक्तिपीठ के दर्शन प्रस्तुत किए जाएंगे. यह जानकारी आज दोपहर आयोजित पत्रपरिषद में अखिलेश राठी और यंग लॉयन्स ग्रुप ने दी. उल्लेखनीय है कि, उक्त मंडल में अनेक वर्षों से माता अंबा की महिमा प्राप्त शक्तिपीठों की झांकी और दर्शन करवाए जा रहे हैं. पिछले वर्ष भी माता हिंगलाज देवी की हुबहू झांकी साकार की गई थी. पाकिस्तान स्थित इस मंदिर की झांकी के दर्शन हेतु भाविक उमडे थे.
उन्होंने बताया कि, नेपाल स्थित श्री गंडकी चंडी इस शक्तिपीठ की अपनी पौराणिक कथा और मान्यता है. दक्ष प्रजापति ने यज्ञ प्रारंभ किया और माता सती ने अपने यजमान भगवान शंकर का अपमान सहन होने पर यज्ञ कुंड में कूदकर शरीर का त्याग किया था, तब कुपित होकर भगवान शंकर ने शिव तांडव किया. फलस्वरुप तीनों लोक हिल उठे थे. सती के शरीर के विभिन्न अवयव समस्त भारत वर्ष में बिखरे. जहां-जहां अवयव गिरे वहां शक्तिपीठ की स्थापना हुई. गंडकी पीठ भगवती के गंडकी चंडी और भैरव चक्रपानी नाम से पहचाने जाने लगे. इस क्षेत्र का विशेष महत्व और पवित्रता है. देवी शक्ति और भगवान विष्णु दोनों की उपासना यहां की जा सकती है.
अखिलेश राठी ने बताया कि, मंडल के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता नवदुर्गोत्सव को सफल सार्थक करने जुटे हैं. उसी प्रकार शक्तिपीठों के दर्शन की परंपरा मंडल सतत निभाता रहेगा. यह मंडल राजापेठ थाने के ठीक सामने होटल वंदू इंटरनेशनल के पास स्थित है. यंग लॉयन्स द्वारा अन्य उपक्रम भी किए जाते हैं.





