वटपूर्णिमा पर महिलाओं ने की पूजा

अमरावती/दि.29 – हिंदू धर्म में वटपूर्णिमा का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और फलदायी माना जाता है. यह व्रत मुख्य रुप से पति की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए रखा जाता है. इस दिन सुहागिन महिलाएं बरगद के पेड की पूजा करती है. सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर व्रत रखती है और बरगद के पेड की परिक्रमा कर उसमें कच्चा सूत लपेटती है. ऐसा माना जाता है कि, इससे पति पर आने वाले सभी संकट टल जाते हैं. आज वटपूर्णिमा के दिन शहर के शंकर नगर स्थित गजानन महाराज मंदिर और बेलपुरा परिसर में केतकी वानखडे, डॉ. शीतल चौधरी, राधा ढेकेकर, स्नेहल सुने, पार्षद नूतन भुजाडे, मेघा देशमुख, सविता चव्हाण, वैशाली जवंजाल, पूनम वर्मा, रुचिता अलसपुरे, पूनम अलसपुरे आदि महिलाओं ने बरगद के पेड की बडी आस्था के साथ पूजा की.

Back to top button