शाश्वत विकास केंद्र में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

सम्मान समारोह, परिसंवाद एवं जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन

अमरावती /दि.10 – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्थानीय कैंप क्षेत्र स्थित शाश्वत विकास केंद्र में विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया. इस अवसर पर परिसंवाद, जनजागरण कार्यक्रम, बीकेडी संगीत कराओके क्लब का उद्घाटन तथा पर्यावरण रक्षक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्र के संचालक गणेश चौधरी ने की. प्रमुख अतिथियों में पूर्व प्राचार्य दिलीपसिंह खांबरे, सेवानिवृत्त कैप्टन मुकुंद मोहोड, उद्योगपति नवल किशोर भूत तथा भारत संचार निगम लिमिटेड के सेवानिवृत्त प्रादेशिक प्रबंधक सुरेश अग्रवाल शामिल थे. उपस्थित वक्ताओं ने अपने समयोचित विचार व्यक्त किये. इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पर्यावरण प्रेमियों अनिल चौधरी, प्रमोद पांडे, प्रवीण गुल्हाने, रोशन पीडियार, डॉ. सागर मैदानकर तथा प्रशांत लाडोले को पर्यावरण रक्षक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध उद्घोषिका प्राजक्ता राऊत ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन केंद्र के समन्वयक जयंत सवई ने किया. इस अवसर पर डॉ. अर्चना मोहोड, सिद्धार्थ वानखड़े, अनंत तेलखेडे, डॉ. गोवर्धन चरपे, काशीनाथ चौधरी, अनंता मुदगले, किशोर हुरडे, डॉ. शिवाजी झोंबाडे, विजय बाहेकर, डॉ. राधेश्याम बहादुरे, विजय देशमुख, बालासाहेब शिंदे, यशवंत पांडे, सारंग राऊत, रत्नशेखर गजभिये, सुचिता खुळे, डॉ. अनीता चौधरी, श्रीकांत मानकर, वीरेंद्रसिंह जगताप, दादाराव वानखड़े, राम पचेल, एड. जितू देशमुख, एड. प्रभाकर वानखड़े सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

Back to top button