डॉ. राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ विनयभंग का मामला दर्ज

महिला प्राध्यापक ने फ्रेजरपुरा थाने में दी शिकायत

अमरावती /दि. 1- स्थानीय संत गाडगेबाबा अमरावती विद्यापीठ के तत्कालीन रसायनशास्त्र विभाग प्रमुख डॉ. राजेंद्र प्रसाद (52, शंकर नगर) के खिलाफ एक महिला सहयोगी प्राध्यापक की शिकायत पर गाडगे नगर पुलिस थाने में विनयभंग की धाराओं के तहत अपराधिक मामला दर्ज किया गया है.
इस महिला प्राध्यापिका द्वारा दी गई शिकायत के मुताबिक 1 जुलाई 2022 से 29 नवंबर 2023 के दौरान रसायनशास्त्र विभाग प्रमुख रहते समय डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कई बार उसके साथ अभद्र व आपत्तिजनक व्यवहार किया. साथ ही कई मौकों पर अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए बातचीत की. उस समय डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा अक्सर ही उस महिला प्राध्यापक का पीछा करते हुए उसके कैबिन में ताकझांक की जाती थी और ‘फेवर’ मिलने हेतु उस पर शैक्षणिक व प्रशासकीय दबाव लाया जाता था. इसके साथ ही डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 29 नवंबर को उक्त महिला प्राध्यापिका सहित एक अन्य महिला प्राध्यापिका को देख लेने की धमकी भी दी थी. इस शिकायत के आधार पर गाडगे नगर पुलिस ने भादंवि की धारा 354 (ए), 504, 506 व 509 के तहत अपराध दर्ज करते हुए जांच करनी शुरु की है.

Back to top button