मेरे खिलाफ लडकर कई लोग थक चुके : मंत्री महाजन

जलगांव/दि.18-जलगांव जिले में भाजपा को बडा झटका देने की तैयारी शरद पवार कर रहे है. मंत्री गिरीश महाजन के खिलाफ भाजपा नेता तथा जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष दिलीप खोपडे को शरद पवार गुट की ओर से उम्मीदवारी मिलने की संभावना व्यक्त की रही है. शरदचंद्र पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रमुख शरद पवार की शिवस्वराज्य यात्रा 21 सितंबर को जलगांव जिले में पहुंचेंगी. इस यात्रा दौरान खोपडे का पार्टी प्रवेश होगा, यह महत्वपूर्ण जानकारी भी सामने आई है. हालांकि, खोपडे के सवाल पर गिरीश महाजन ने कुछ भी बोलने से इनकार किया है. विगत 6 टर्म से मेरे खिलाफ कई लोग लडकर थक चूके है. अब किसी को भी आने दो, इन शब्दों मेें गिरीश महाजन ने खोपडे के सवाल का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि, गणपति बप्पा का आशीर्वाद हमारे साथ है. उन्हें पता है कि, क्या करना है. इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में महायुति की सरकार भारी वोटों से आएगी, यह दावा मंत्री गिरीश महाजन किया है.

Back to top button