ग्राहक से डेढ करोड रुपए की जालसाजी

वर्धा मर्चंट पतसंस्था के अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज

वर्धा/दि.10– ग्राहकों का विश्वासघात कर 15 ग्राहकों के 1 करोड 42 लाख रुपए अवैध रुप से खुद इस्तेमाल कर जालसाजी किये जाने का मामला सामने आया है. इस प्रकरण मेें वर्धा मर्चंट नागरी सहकारी पतसंस्था के अध्यक्ष भीमराव उर्फ भीमा राजेंद्र शंभरकर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
स्थानीय समता नगर के प्लॉट डेवलपमेंट व्यापारी दिनेश थुल ने वर्धा मर्चंट नागरी सहकारी पतसंस्था में 4 भागीदारों के साथ संयुक्त बचत खाते खोले. खाता शुरु करने के बाद उन्होंने व्यवहार के धनादेश पतसंस्था के खाते में जमा किये. इसका स्टेटमेंट उन्हें मोबाइल पर मिलता था. 5 मई 2026 तक उनके बैंक खाते में 28 लाख 15 हजार 577 रुपए जमा थे. 15 मई को उन्हें पैसों की आवश्यकता रहने की पैसे निकालने के लिए पतसंस्था में गये. उस समय कर्मचारियों ने पैसे शेष न रहने की बात कर पैसे देने से इंकार किया. पतसंस्था के संचालक मंडल के भी पैसे इस पतसंस्था में जमा है. इस बाबत वर्धा शहर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई. जांच के दौरान 15 लोगों ने अपने 1 करोड 42 लाख 90 हजार 975 रुपए न मिलने की शिकायत की. साथ ही अन्य भी खातेदार के पैसे वापिस न मिलने की शिकायत पुलिस थाने में की गई है. पतसंस्था में पूछताछ करने पर बैंक के अध्यक्ष पद पर रहते भीमराव उर्फ भीमा राजेंद्र शंभरकर ने 15 ग्राहकों के बचत खाते में विश्वास के साथ रखे गये 1 करोड 42 लाख 90 हजार 975 रुपए खूद के लिए इस्तेमाल कर ग्राहकों से जालसाजी की रहने की बात सामने आयी. इस प्रकरण में शिकायत के आधार पर अध्यक्ष भीमराव शंभरकर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

Back to top button