जिले के 20 रेत घाटों को नहीं मिल रहा ठेकेदार

15 बार नीलामी के बावजूद असफल प्रयास

अमरावती/दि.16- अमरावती जिले में रेत घाटों की नीलामी प्रक्रिया लगातार विफल हो रही है. जिले के कुल 53 रेत घाटों में से 33 घाटों की नीलामी हो चुकी है, लेकिन अब भी 20 घाट ऐसे हैं, जिन्हें ठेकेदार नहीं मिल पा रहा है. हैरानी की बात यह है कि इन घाटों के लिए 15 बार नीलामी प्रक्रिया अपनाई गई, फिर भी सफलता नहीं मिली.
जानकारी के अनुसार, खनन विभाग ने पहले ही इन घाटों के लिए सक्रिय प्रयास शुरू किए थे, लेकिन अपेक्षित प्रतिसाद नहीं मिला. नीलामी प्रक्रिया में बार-बार असफलता के कारण अब यह मुद्दा चर्चा का विषय बन गया है. बताया जा रहा है कि पिछले करीब दो वर्षों से कई घाटों की नीलामी अटकी हुई है. इस स्थिति का असर सरकारी राजस्व पर भी पड़ रहा है, साथ ही निर्माण कार्यों में रेत की कमी की समस्या भी सामने आ रही है. प्रशासन द्वारा प्रक्रिया को सरल बनाने और ठेकेदारों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न उपायों पर विचार किया जा रहा है.

* इन 20 घाटों का समावेश
भातकुली तहसील के चाकूर, नांदेड़ खुर्द, गणोजा देवी, काटामोदी, दर्यापुर तहसील के नांदेड़ बुद्रुक, धारणी, चिखलदरा, अचलपुर, चांदूर बाजार, वरूड, मोर्शी, तिवसा, दर्यापुर, अंजनगांव सुर्जी आदि क्षेत्रों के घाट इसमें शामिल हैं. प्रशासन का कहना है कि, नीलामी प्रक्रिया पूरी करने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं, लेकिन अपेक्षित प्रतिसाद नहीं मिलने से देरी हो रही है.

Back to top button