जिले में दो किसानों की अकाल मृत्यु
एक किसान को लगा करंट, दूसरे ने जहर गटककर दी जान

अमरावती/दि.16– जिलें में बुधवार 15 अप्रैल को अलग-अलग घटनाओं में दो किसानों की दर्दनाक मौत हो गई. एक किसान की खेत में काम करते समय बिजली का करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरी घटना में किसान ने जहर गटककर आत्महत्या कर ली.
पहली घटना खोलापुरी गेट पुलिस थाना क्षेत्र के लोनटेक गांव में सुबह करीब 11 बजे सामने आई. यहां विक्रम लालमन कुशवाह (18) खेत में पानी की मोटर बंद करने गया था. इसी दौरान मोटर के विद्युत बोर्ड में करंट प्रवाहित होने से वह उसकी चपेट में आ गया. करंट इतना तेज था कि, उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
दूसरी घटना वाठोडा शुक्लेश्वर क्षेत्र में दोपहर करीब एक बजे हुई. यहां गजानन रामचंद्र यावले (54) ने अपने ही खेत में जहर पी लिया. गंभीर हालत में परिजनों ने उन्हें तुरंत इर्विन में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. दोनों ही मामलों में संबंधित पुलिस थाने में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है. आगे की जांच कर रही है.