महर्षी पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 वीं सीबीएसई में 100 प्रतिशत रिजल्ट

96.2 प्रतिशत अंकों के साथ सुगत हिवराले अव्वल, अर्जुन घोंगरे को 89 प्रतिशत अंक

अमरावती /दि.16– सीबीएसई की 10 वीं कक्षा का रिजल्ट कल 15 अप्रैल को घोषित किया गया. जिसमें महर्षी पब्लिक स्कूल के 11 विद्यार्थी मेरीट आए हैं. जिसमें सुगत हिवराले (96.2%), अर्जुन घोंगरे (89.16%), लावण्या खरड (88.16%), स्वरांजली देखने (88%), जतिन कडू (87.33%), अमेय वैराले (86%), अ‍ॅश खान (85.16%), साद देशमुख (84.83%), तनवी निनावे (82.33%), श्रेया वाडेकर (80.33%), मिसका शाह (79%) प्रतिशत के साथ सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास हुए.
महर्षी पब्लिक स्कूल विद्यार्थियों के सर्वांगिण विकास पर परिश्रम करती है. महर्षी पब्लिक स्कूल की यह 12 वीं की बैच है, जिसने शत-प्रतिशत परिणाम दिया. विद्यार्थियों के सफल परिणाम के लिए स्कूल के ट्रस्टी नंदकिशोर राठी, अध्यक्ष राधादेवी राठी, संचालक प्रशांत राठी, सचिव स्वाती राठी, स्कूल के प्राचार्य अभिन राज, प्रणाली देवघरे, श्रीकुमार सर, सभी शिक्षकवृंद ने विद्यार्थियों के सफल जीवन व उत्तम करियर के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी.

 

Back to top button