चार माह में डेेंगू के 25 व चिकनगुनिया के 19 पॉजिटीव मरीज

अमरावती/दि.15- स्थानीय जिला सामान्य अस्पताल में जनवरी से अप्रैल तक चार माह के दौरान 307 संदेहीत मरीजों के रक्तजल सैंपल जांचे गए. जिसमें से 25 मरीज डेंगू तथा 19 मरीज चिकनगुनिया के पॉजिटीव पाए गए. ऐसी जानकारी अस्पताल प्रशासन द्बारा दी गई हैं. साथ ही अस्पताल प्रशासन ने इस बात को लेकर भी चिंता जताई कि अपेक्षित प्रमाण में संदेहीत मरीजों के सैम्पल जांच हेतु नहीं आ रहे.
बता दें कि जिला सामान्य अस्पताल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एकात्मिक सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोग शाला (लैब) को कार्यान्वित किया गया हैं. करीब 1.25 करोड रूपयों की निधि से यह लैब तैयार की गई हैं. जिसके चलते अब इस एकात्मिक सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोग शाला में क्लिनिकल पॅथॉलॉजी, हिमॅटोलॉजी, सायटोलॉजी, बायोकेमेस्ट्री तथा मायक्रो बायलॉजी के अंतर्गत आनेवाली सीबीसी, एचबीसी, सिकलसेल, स्वॅब, थूक एवं विष्ठा से संबंधित सभी टेस्ट तथा कोविड सहित 118 प्रकार की टेस्ट होती हैं. विगत चार माह के दौरान इस लैब में 307 संदेहित मरीजों के सैंपलों की जांच की गई. जिसमें डेंगू के 25 व चिकनगुनिया के 19 मरीज पाए गए.

Back to top button