पश्चिम विदर्भ में कक्षा 11 वीं के 28 हजार प्रवेश हुए निश्चित

अगले बुधवार से शुरू होगी कक्षाएं, शिक्षा संचालक ने जारी किया आदेश

अमरावती /दि.10- सन 2026-27 के शैक्षणिक सत्र में कक्षा 11 वीं की केन्द्रीय ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत पश्चिम विदर्भ से पहली विशेष फेरी में 31 हजार 360 विद्यार्थियों को महाविद्यालयों का अलाटमेंट यानी प्रवेश वितरण किया गया था. जिसमें से मंगलवार 7 जुलाई तक अमरावती संभाग में करीब 28 हजार 413 विद्यार्थियों ने अलग-अलग कनिष्ठ महाविद्यालयों में अपना प्रवेश निश्चित किया है.
अमरावती संभाग में अब तक हुए कुल प्रवेशों में से ‘कैप’ राउंड अंतर्गत करीब 27 हजार 220 तथा विविध प्रकार के कोटा (इनहाउस, व्यवस्थापन व अल्पसंख्यक) अंतर्गत 1 हजार 113 विद्यार्थियों ने अपने प्रवेश निश्चित किए है. जिसके उपरांत पहली विशेष फेरी अंतर्गत प्रवेश निश्चिती हेतु 3 से 6 जुलाई तक समय लिया गया था. परंतु इस दौरान राज्य के कई जिलों मेें हुई अतिवृष्टि के चलते कनिष्ठ महाविद्यालय में अवकाश घोषित किया गया था. ऐसे में विद्यार्थियों का नुकसान न हो इस बात के मद्देनजर शिक्षा संचालक ने इस मुदत को 8 जुलाई तक बढाया था. जिसके बाद छात्राओं हेतु दूसरी विशेष फेरी के टाइमटेबल पर अमल किया जायेगा.
* संभाग में कक्षा 11 वीं के प्रवेश की स्थिति
अमरावती संभाग में शाखा निहाय विशेष फेरी-1 अंतर्गत अलाटमेेंट के अनुसार विज्ञान शाखा में 17 हजार 262 कला शाखा में 12 हजार 179, वाणिज्य शाखा में 1 हजार 919, ऐसे कुल 31 हजार 360 विद्यार्थियों का समावेश रहा. इस राउंड में अमरावती संभाग से 33 हजार 684 कैप आवेदन तथा 4 हजार 11 कोटा आवेदन लॉक किए गये.
* प्रत्यक्ष निश्चित प्रवेश संख्या
कैप प्रवेश 27220
कोटा प्रवेश 1193
कुल प्रवेश 28413

Back to top button