जिले की 4 युवतियों का अपहरण

अमरावती /दि.7- जिले के धारणी, दत्तापुर, मंगरुल चव्हाला और परतवाडा थाना क्षेत्र में अपहरण की घटना घटित हुई है.
धारणी तहसील के एक छोटे से गांव से वृद्धा की पोती 18 सितंबर को अचानक लापता हो गई. उन्होंने धारणी थाने में दर्ज की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया है. दत्तापुर थाना क्षेत्र में एक गांव की नाबालिग 17 वर्षीय छात्रा शाला को अवकाश रहते ट्यूशन के लिए बाहरगांव गई थी. तब से घर नहीं लौटी है. पालक की शिकायत पर दत्तापुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. मंगरुल चव्हाला थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 18 वर्षीय युवती रात को घर में सोयी थी, लेकिन सुबह होने पर पालकों को वह दिखाई नहीं दी. उसे कोई प्रलोभन देकर भगा ले जाने का आरोप शिकायत में किया गया है. इसी तरह परतवाडा थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग युवती का भी अपहरण हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.

Back to top button