राकांपा अल्पसंख्यक सेल के शहर अध्यक्ष बने सैयद मंसूर
पार्टी की मजबूती और अल्पसंख्यक समाज के मुद्दों के लिए ईमानदारी से काम करने का संकल्प

अमरावती/दि.7 – राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अमरावती शहर जिला अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष पद पर सैयद मंसूर सैयद महमूद की नियुक्ति की गई है. उनकी नियुक्ति का पत्र 4 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरदचंद्र पवार) के प्रदेश सचिव प्रो. हेमंत देशमुख तथा महाराष्ट्र प्रदेश अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष अफजल फारुख के हाथों प्रदान किया गया.
सैयद मंसूर सैयद महमूद पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहे हैं. उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. इस अवसर पर शकील भाई, निखिल देशमुख, अब्दुल मतीन, सैयद अंसार, मंगेश भटकर, मोहम्मद मुस्तकीम, सैयद महमूद अब्दुल रहमान मामू, डॉ. समद लाब, इद्रिस भाई टेलर, रोशन कडू, फिरोज खान, सलीम पठाण अहमद, शेख आबिद, सैयद मकसूद शेख फारुख, सैयद शाहिद, वहीद, राजा, एम.आर. मोहम्मद साजिद, विशाल बोरखड़े सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त शहर अध्यक्ष सैयद मंसूर का अभिनंदन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं. नियुक्ति के बाद सैयद मंसूर ने कहा कि वे पार्टी को मजबूत करने के साथ ही अल्पसंख्यक समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा उनके समाधान के लिए ईमानदारी से कार्य करेंगे.





