60 साल के बूढे ने किया बच्ची पर रेप
अकोला में उजागर हुआ घिनौना अत्याचार

* आरोपी पडोसी की तलाश में भेजी गई टीमें
अकोला/दि.6 – राज्य में नसरापुर में बच्ची के साथ अत्याचार कर उसकी हत्या करने के मामले में पूरे राज्य में गुस्से की लहर उठी है, वहीं अब अकोला जिले से भी एक नराधम वृद्ध द्वारा बच्ची के साथ बार-बार अत्याचार करने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है. 60 वर्षीय वृद्ध की पड़ोसी 10 वर्षीय बच्ची पर बुरी नजर थी. बच्ची के माता-पिता के मजदूरी पर जाने के बाद नराधम ने छोटी बच्ची के साथ चार से पांच दिनों तक लगातार अत्याचार किया. इस मामले में पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में रवाना हो गई हैं.
* बच्ची पर बार-बार अत्याचार
अकोला जिले के पातुर तहसील के चान्नी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत एक गांव में एक 60 वर्षीय वृद्ध ने पड़ोस में रहने वाली 10 वर्षीय बच्ची के साथ अत्याचार किया. बच्ची के माता-पिता के खेत में मोलमजुरी करने जाने के बाद, पड़ोसी वृद्ध द्वारा इस बच्ची के साथ चार से पांच दिनों से बार-बार अत्याचार किए जाने की चौंकाने वाली और संतापजनक घटना सामने आई है. इस अत्याचार की घटना के कारण पीड़ित बच्ची के मन में डर था. उसने घटी हुई घटना शुरू में किसी को नहीं बताई थी. लेकिन, लगातार हो रहा अत्याचार उसके लिए असहनीय हो गया. आखिरकार कल पीड़ित बच्ची ने अत्याचार की घटना अपने माता-पिता को बता दी. यह बात सुनते ही माता-पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई. उन्हें गहरा सदमा लगा. उन्होंने तुरंत पीड़ित बच्ची को लेकर चान्नी पुलिस स्टेशन का रुख किया.





