6 लोगों की मौत, फिर 5 ही शव कैसे मिले?
राकांपा विधायक अमोल मिटकरी के प्रश्न

* कागज कैसे नहीं जले?
अकोला/दि.2 – राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक अमोल मिटकरी ने पार्टी प्रमुख और राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत दादा पवार के विमान हादसे पर कई सवाल उठाए हैं. मिटकरी ने मीडिया से बात करते हुए सवाल किया कि, 6 लोगों की मौत हुई, फिर 5 ही शव कैसे मिले? उन्होंने प्रश्न किया कि, पूरा विमान जलकर राख हो गया. फिर दस्तावेज कैसे नहीं जले?
मिटकरी ने कहा कि, अजीत दादा नहीं रहे, यह बात आज भी वे स्वीकार नहीं कर पा रहे है. 28 जनवरी से पहले के दिन दोपहर बाद दादा का कोई कार्यक्रम नहीं था. पिछले तीन दिनों से उनके मन में नाना प्रकार की शंकाएं उठ रही है. प्रश्नों का उबार आया है. मौत का राजकारण करने का पाप मैं नहीं करुंगा किंतु मन में कई सवाल उठ रहे हैं. दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हुई. हकीकत में 5 मृतदेह मिले. 6 वां व्यक्ति कहां गया?
मिटकरी ने कहा कि, उपमुख्यमंत्री जैसे अति महत्वपूर्ण व्यक्ति हेतु दुर्घटना और सुरक्षा चूक का इतिहास रहनेवाले लियर जेट-45 विमान का चयन किसने और कौनसे मापदंडों पर किया. ऐन समय पर पायलट सुमीत कपूर की नियुक्ति पर भी मिटकरी ने सवाल उठाए. उन्होंने अजीत पवार विमान हादसे की संपूर्ण गहराई से जांच की मांग उठाई.