संभाजी नगर में शिवसेना शिंदे में विद्रोह

उप महापौर चुनाव में किया नामांकन

छत्रपति संभाजी नगर/ दि. 6  महापालिका चुनाव पश्चात अब पदाधिकारियों के इलेक्शन हो रहे हैं. छत्रपति संभाजी नगर में आज शिवसेना शिंदे गट में विद्रोह का समाचार आ रहा है. उप महापौर पद के लिए पार्टी ने राजेंद्र जंजाल को उम्मीदवारी दी है. किंतु उनके अतिरिक्त अनिता घोडले, हर्षद सिरसाट और त्रिंबक तुपे ने भी नामांकन भर दिया है. जिसे राजनीतिक जानकार शिंदे सेना में सरासर फूट बता रहे हैं.
उल्लेखनीय है कि महापालिका चुनाव में बीजेपी और शिवसेना अलग- अलग लडी. किंतु चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद दोनों दलों में गठजोड हो गया. महापौर बीजेपी और उप महापौर शिवसेना शिंदे का रहने पर सहमति हुई. बीजेपी ने सर्वाधिक सीटे जीती है. इस बीच आज उप महापौर के चुनाव नामांकन में शिवसेना शिंदे के चार उम्मीदवारों ने नामांकन कर दिए. आगामी 10 फरवरी को महापौर और उप महापौर का चुनाव होना है. कल जिला परिषद हेतु मतदान होने जा रहा है. ऐसे में मंत्री संजय शिरसाट ने उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से जिला परिषद चुनाव पश्चात भेंट की बात कही हैं. शिवसेना के त्रिंबक तुपे, अनिता घोडले, हर्षदा सिरसाट, छाया वाघचौरे, सिध्दांत शिरसाट, श्वेता त्रिवेदी, किशोर नागरे, अभिजीत जीवनवाल, प्रेमलता दाभाडे, राजू राजपूत आदि नगरसेवक संजय शिरसाट गट में बताए जा रहे हैं. जबकि राजेंद्र जंजाल के पक्ष में दो नगरसेवक यशोदा शेलके और ऋषिकेश जायसवाल होेने की जानकारी है.

Back to top button