35 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए क्लर्क गिरफ्तार
एसीबी की मंत्रालय में बडी कार्रवाई

मुंबई /दि.13 – मंत्रालय में एसीबी (भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो) ने बडी कार्रवाई की है. खाद्य एवं औषध प्रशासन विभाग एफडीए में कार्यरत एक क्लर्क को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया. आरोपी क्लर्क का नाम राजेंद्र ढेरंगे बताया गया है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी क्लर्क राजेंद्र ढेरंगे ने मेडिकल दुकान का निलंबित लाईसेंस पुन: बहाल कराने के लिए 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी. बाद में बातचीत का सौदा 35 हजार रुपए में तय हो गया. टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई मंत्रालय की दूसरी मंजिल पर होने के कारण प्रशासनिक गलियारों में हडकंप मच गया. इस घटना के बाद कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि, राज्य में भ्रष्टाचार लगातार बढ रहा है और सरकार इसे रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है.





