लोणावला की गहरी खाई में कूदकर आईटी कर्मचारी की आत्महत्या
पत्नी से विवाद होने पर उठाया घातक कदम

* पत्नी के जन्मदिन पर ही किया जीवन का अंत
पुणे/दि.13 – पत्नी के साथ हुए मतभेद, लगातार होनेवाले विवाद के कारण परेशान हुए एक आईटी कर्मचारी ने लोणावला के लॉयन्स पॉइंट से गहरी खाई में कूदकर आत्महत्या कर ली. यह घटना गुरुवार 12 फरवरी को घटित हुई. मृतक का नाम वीरेंद्र सिन्हा है.
जानकारी के मुताबिक मृतक वीरेंद्र सिन्हा यह हिंजवडी आईटी पार्क की एक आईटी कंपनी में काम करता था. पारिवारिक विवाद में वीरेंद्र सिन्हा ने गुरुवार 12 फरवरी को पत्नी के जन्मदिन के अवसर पर ही घातक कदम उठाते हुए अपनी जीवन का अंत कर दिया. आखरी समय पर उसने पत्नी से संपर्क करने का प्रयास किया था. लेकिन उसका नंबर ब्लॉक रहने से वह पत्नी से बातचीत नहीं कर पाया. अंत में पत्नी और दोस्तो को मैसेज और वीडियो भेजा. पश्चात गहरी खाई में कूद पडा, ऐसी जानकारी सामने आई है. बताया जाता है कि, वीरेंद्र सिन्हा और उसकी पत्नी के बीच विवाद था. 12 फरवरी की मध्यरात्री को वीरेंद्र अपनी कार लेकर लॉयन्स पॉइंट पर पहुंचा. कार से उतरने के बाद उसने पत्नी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन पत्नी द्वारा फोन नंबर ब्लॉक किए जाने से संपर्क नहीं हो पाया. पश्चात वीरेंद्र ने दोस्त और पत्नी को मैसेज और ई-मेल भेजकर आत्महत्या करने की कल्पना दी और कुछ समय बाद उसने गहरी खाई में कूदकर खुदकुशी कर ली.





