बार-बार लैंगिक अत्याचार किए जाने से 12 वर्षीय बालिका गर्भवती
बुलढाणा जिले के चिखली तहसील की घटना

बुलढाणा/दि.14 – बुलढाणा जिले के चिखली तहसील के एक गांव में 12 वर्षीय बालिका पर लैंगिक अत्याचार किए जाने से वह गर्भवती हो गई. वैद्यकीय जांच में यह बात प्रकाश में आई. पुलिस ने नराधम युवक पर मामला दर्ज किया है. आरोपी युवक का नाम सागर शेषराव सुरडकर (22) है. गत 12 जून 2025 से 8 फरवरी 2026 के दौरान यह घटना हुई.
जानकारी के मुताबिक पीडिता घर पर अकेली रहते आरोपी युवक ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध स्थापित किए. बार-बार अत्याचार किए जाने का आरोप है. इस कृत्य के कारण ही पीडिता गर्भवती होने की बात स्पष्ट हुई है. पीडिता को पेटदर्द की शिकायत महसूस होने से उसकी मां उसे दवाखाने ले गई. वैद्यकीय जांच में वह गर्भवती रहने का पता चलते ही 13 फरवरी की शाम शिकायत दर्ज की गई. आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस प्रकरण की जांच पीएसआई अश्विनी गाडे आगे कर रही है.