अकोला मनपा की पहली सभा में जमकर हंगामा
सत्तारूढ भाजपा और विपक्ष आमने-सामने

अकोला/दि.16- अकोला मनपा की पहली ही आमसभा में जमकर हंगामा हुआ. मनपा के स्वच्छता ठेके को लेकर पूरे हंगामे पर जवाब किसने देना, इस बात को लेकर सत्तारूढ और विपक्ष के सदस्य एक दूसरे के सामने आ गए. प्रशासन द्बारा जवाब देने की बजाय भाजपा पार्षद द्बारा जवाब देने की बात को लेकर विपक्ष के सदस्यों ने आपत्ती जताई. शहर की स्वच्छता के लिए झुग्गी बस्ती वार्ड का बजट बढाने के मुद्दे को लेकर सत्तारूढ और विपक्ष में मतभेद निर्माण हो गए.
इस मुद्दे को लेकर प्रशासन द्बारा जवाब देने की बजाय सत्तारूढ भाजपा पार्षद विनोद मापारी द्बारा जवाब दिए जाने से विपक्ष के सदस्य आक्रामक हो गए. इस मौके पर कुछ समय के लिए सभागृह में जमकर हंगामा हुआ. अकोला मनपा की पहली ही आमसभा शुरू होते ही भारी हंगामा हुआ. जोन पुनर्रचना के मुद्दे पर सत्तारूढ भाजपा और विपक्ष ने जमकर तूतू-मैमै हुई. मनपा के चार जोन की पुनर्रचना करने के लिए भाजपा ने प्रस्ताव रखा और इस प्रस्ताव पर मतदान शुरू हुआ. लेकिन सभा में दोनों तरफ के सदस्यों में जोरदार विवाद हो गया. जोन पुनर्रचना का प्रस्ताव 44 के मुकाबले 29 वोट से पारित हो गया. अकोला मनपा के उपमहापौर पद पर भाजपा के अमोल घोगे निर्वाचित हुए हैं. कांग्रेस के आजाद खान 45 के मुकाबले 32 वोट से पराजीत हुए. उपमहापौर पद के चुनाव में भी एमआईएम तटस्त रहा. एमआईएम के तीन नगरसेवकों ने मतदान प्रक्रिया में भाग नहीं लिया. अकोला मनपा के महापौर और उपमहापौर पद पर भाजपा के उम्मीदवार विजयी हुए हैं.
* अकोला मनपा का दलीय बलाबल
कुल सीट 80
बहुमत का आंकडा 41
भाजपा 38
कांग्रेस 21
उबाठा 06
शिंदे सेना 01
राकांपा (अजित पवार) 01
राकांपा (शरद पवार) 03
वंचित 05
एमआईएम 03
निर्दलीय 02





