घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या

कुल्हाडी से पहुंचा दिया यमलोक

यवतमाल/ दि. 27- वडकी थाना अंतर्गत बोरी इचोड ग्राम में रविवार रात घरेलू विवाद बढने पर एक व्यक्ति ने पत्नी को कुल्हाडी से वार कर मार डाला. पुलिस ने आरोपी पति श्रीनिवास येलके को बंदी बनाया है.
पुलिस ने बताया कि वैजंयती माला और श्रीनिवास के मध्य हमेशा पारिवारिक विवाद होता था. वे अपने खेत पर तुअर ठोकने गये थे. वहां भी वैजयंती माला के द्बारा तुअर ठोकते समय पति से झगडा हुआ. श्रीनिवास ने कुल्हाडी से वैजयंती के गले पर वार कर हत्या कर दी. उसने भाग जाने की फिराक में तुअर के ढेर में वैजयंती का शव छिपा दिया. किंतु मामला रविवार को उजागर हो गया और पुलिस ने आरोपी को खोजकर गिरफ्तार किया. आगे जांच वडकी पुलिस कर रही है. यवतमाल जिला भी एक के बाद एक हत्या की भीषण घटनाओं से थर्रा उठा है.

Back to top button