अकोला में कपडे की 7 दुकानें खाक
लाखों का नुकसान, सिटी कोतवाली से सटी थी शॉप्स

अकोला/दि.14 – शहर के बीचोंबीच सिटी कोतवाली से सटी 6-7 दुकानें आज तडके लगी भयंकर आग में जल गई. दुकानों में रखा लाखों का पकडा और साजो-सामान खाक हो जाने की जानकारी पुलिस और दमकल सूत्रों ने दी है. अकोला मनपा की आधा दर्जन दमकलों ने घटना की सूचना मिलते ही तडके 3.30 बजे वहां पहुंचकर आग पर नियंत्रण का प्रयास किया.
रमजान और विवाह का सीजन होने से उपरोक्त दुकानों में काफी माल था. प्राथमिक अंदाज है कि, आग लगने की वजह शार्ट सक्रिट हो सकती है. मनपा उर्दू शाला परिसर की बिंदी घर सहित 6 दुकानें जल गई. आधी रात के बाद की घटना होने से जनहानि नहीं हुई. यह भी चर्चा है कि, बिंदी घर दुकान पर कुछ दिनों पहले ही मनपा के अतिक्रमण दस्ते ने तोडक कार्रवाई की थी. बहरहाल आग बुझाने का काम सबेरे 7 बजे तक चला. सिटी कोतवाली का स्टाफ इस समय डटा रहा. दमकल कर्मियों ने बडी मशक्कत के बाद आग बुझाई. तब तक अंदाज है कि, कुछ लाख का कपडा बगैरह कोयला बन गया.





