सुनेत्रा पवार के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगा शरद पवार गुट
राकांपा नेता सांसद सुप्रिया सुले ने की घोषणा

पुणे /दि.17 – राकांपा शरद पवार गुट की कार्यकारी अध्यक्षा सुप्रिया सुले सोमवार को कहा कि, उनकी पार्टी आगामी बारामती विधानसभा उपचुनाव में राज्य की उपमुख्यमंत्री एवं राकांपा (अजीत पवार गुट) प्रमुख सुनेत्रा पवार के खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी. निर्वाचन आयोग ने रविवार घोषणा की कि, पुणे के बारामती और अहिल्या नगर के राहुरी में उपचुनाव 23 अप्रैल को होंगे.
बारामती और राहुरी उपचुनाव क्रमश: पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और भाजपा के विधायक शिवाजी कर्डीले के निधन के कारण कराए जा रहे है. राकांपा (अजीत पवार गुट) की अध्यक्षा सुनेत्रा पवार के बारामती से उपचुनाव लडने की संभावना है. सुप्रिया सुले ने दिल्ली में कहा कि, राहुरी सीट के संबंध में महाविकास आघाडी के सहयोगी सीट पर विचार-विमर्श करेंगे और अगले कुछ दिनों में निर्णय लिया जाएगा. इससे पहले रविवार को राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि, बारामती और राहुरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव आम सहमति से निर्विरोध कराए जाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा.




