राज्य में कांग्रेस के शहर और जिलाध्यक्ष बदलेंगे
पूरे राज्य में 37 निरीक्षक होंगे घोषित

* संगठन को मजबूत करने का अभियान
नागपुर /दि.19- अभा कांग्रेस ने महाराष्ट्र में भी संगठन को मजबूत करने का सृजन अभियान घोषित करते हुए सभी शहर और जिलाध्यक्ष की नई नियुक्ति करने के संकेत देते हुए उससे पूर्व सभी जिलों में निरीक्षकों को अवलोकनार्थ भेजा जाएगा. 37 निरीक्षकों की नियुक्ति अतिशीघ्र होने जा रही है. पार्टी सूत्रों ने बताया कि, अनेक राज्यों में संगठन को इस प्रकार नये सिरे से गठित कर कांग्रेस महाराष्ट्र में भी 3 वर्ष बाद होने वाले चुनाव के लिए अभी से कमर कस रही है.
* क्या करेंगे निरीक्षक
कांग्रेस के निरीक्षक प्रत्येक जिले और शहर में जाकर पार्टी के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों से तो चर्चा करेंगे ही. कांग्रेस विचारधारा के लोगों को भी साथ लेकर शहर और जिलाध्यक्ष पद हेतु तीन अथवा पांच का पैनल तैयार कर अभा कांग्रेस को भेजेंगे. निरीक्षकों द्वारा नाम भेजते समय प्राथमिकता दी जा सकती है. नेताओं का रुझान, विभागीय संतुलन, लिंग, जाति, सामाजिक समीकरण आदि बातों के आधार पर क्रम तय होगा. निरीक्षक की रिपोर्ट पर ही पैनल व अहवाल के आधार पर कांग्रेस अपने नये शहर और जिलाध्यक्षों की घोषणा करेेगी.
* 7 दिन रहेंगा निरीक्षकों का डेरा
प्रत्येक जिले और शहर में विभिन्न लोगों, पदाधिकारियों की राय जानने के लिए कांग्रेस के निरीक्षक साथ दिनों तक वहां रुकेंगे. इस दौरान सभी पार्टी नेता, विधानसभा और ब्लाक स्तर के पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों, सिविल सोसायटी, साहित्यकारों, व्यापारी संगठन से मिलकर उनकी राय लेंगे. प्रत्येक दिन का अहवाल अभा कांग्रेस को भेजा जाना अनिवार्य किया गया है. बताया गया कि, इस चर्चा से आने वाले इनपुट के आधार पर शहर और जिलाध्यक्ष पद हेतु 3 या 6 लोगों के पैनल तैयार कर हाईकमान को भेजे जाएंगे.
* पदाधिकारी तैयार
कांग्रेस के पदाधिकारी पार्टी द्वारा तय सृजन अभियान हेतु तैयार होने का दावा कर रहे हैं. प्रदेश के कई नेताओं ने दूसरे राज्यों में निरीक्षक के रुप में काम किया है. उन्हें इसका ऐहसास होने से राज्य के नेता अभियान को गंभीरता से ले रहे हैं. कई राज्यों में पार्टी ने इस शैली से शहर और जिलाध्यक्ष मनोनीत करने के साथ कही-कही धक्का तंत्र का भी अवलंब किया था.
* इच्छुकों को करना होगा आवेदन
महाराष्ट्र हेतु तय 37 निरीक्षक को शीघ्र ही जिलानिहाय जबाबदारी दी जाएगी. अभियान के लिए अगले पखवाडे टाइम-टेबल जारी होगा. पार्टी सूत्रों ने बताया कि, टाइम टेबल आने के बाद इच्छूक को निरीक्षक के पास आवेदन देना होगा. किसी ने आवेदन नहीं किया. बावजूद पार्टीजनों का रुझान उसके नाम पर रहा, तो वह नाम भी निरीक्षक भेज सकते है.
* होगी गुप्त नियुक्ति भी
पार्टी ने जिलास्तर पर नेताओं के प्रभाव को देखते हुए निरीक्षक पर भी दिल्ली से निगरानी की व्यवस्था कर रखी है. निरीक्षक के अलावा गुप्त नियुक्ति होगी, जो सीधे पार्टी को अपनी रिपोर्ट देंगे. इसके पीछे कहा जा रहा है कि, कोई निरीक्षक ‘सेट’ न हो जाये, इसकी सावधानी कांगे्रस बरत रही है. निरीक्षक और गुप्त नियुक्ति वाले के रिपोर्ट का मिलान कर निर्णय किया जाएगा.