होटल व्यवसायियों ने की सांसद डॉ. बोंडे से भेंट
कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति सुचारु करने की मांग

अमरावती /दि.21 – खाडी देशों में चल रहे तनावपूर्ण हालात के चलते सरकार द्वारा कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति को पूरी तरह से बंद कर दिए जाने के चलते होटल व रेस्टॉरेंट व्यवसायियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड रहा है. जिसके चलते होटल व रेस्टॉरेंट व्यवसायियों ने राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे से भेंट करते हुए उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया तथा कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति को सुचारु किए जाने की मांग की. इस समय सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने इस बारे में राज्य के राजस्व मंत्री एवं जिला पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले से बात करते हुए कोई समाधानकारक रास्ता निकालने की बात कही तथा जल्द ही पालकमंत्री बावनकुले के साथ होटल व्यवसायियों की बैठक आयोजित करवाने का आश्वासन भी दिया.
राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे से मुलाकात करते समय अमरावती होटल रेस्टॉरेंट व लॉजिंग असो. तथा अमरावती खाद्य पदार्थ विक्रेता संघ के अध्यक्ष रवींद्रसिंह सलूजा के साथ ही सारंग राऊत, श्रीजीत पाटिल, आनंद भेले, अमोल सोनी, सचिन जयस्वाल, अमोल बनारसे, ओम खेमचंदानी व राजू भेले आदि सहित दोनों संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे.





