हनुमान जन्मोत्सव पर सुंदरकांड व महाप्रसाद
धनवंतरी नगर के संकट मोचन हनुमान मंदिर में आयोजन

अमरावती/दि.1– प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी धनवंतरी नगर परिसर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सुंदरकांड व महाप्रसाद का आयोजन किया जा रहा है. जिसके तहत आज 1 अप्रैल को रात 9 बजे से संकट मोचन हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का संगीतमय पाठ होगा तथा कल 2 अप्रैल को सुबह अभिषेक, पूजन व महाआरती पश्चात शाम 6 बजे से महाप्रसाद वितरित किया जाएगा.
उक्ताशय की जानकारी देते हुए संकट मोचन हनुमान मंदिर की व्यवस्थापन समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सभी भाविक श्रद्धालुओं से इस अवसर पर बडी संख्या में उपस्थित रहकर सभी आयोजनों का आनंद व लाभ लेने का आवाहन किया गया है.





