किराएदार की मनोरोगी बेटी के साथ युवक ने किया दुराचार

पुलिस ने किया मामला दर्ज, गाडगेनगर थाना क्षेत्र की घटना

अमरावती/ दि.1-गाडगेनगर थाना क्षेत्र के एक परिसर में रहनेवाली 46 वर्षीय महिला की मनोरोगी बेटी को घर में अकेला देख मकान मालिक युवक ने शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ दुराचार किया. शिकायत के आधार पर गाडगे नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है.
जानकारी के मुताबिक गाडगेनगर थाना क्षेत्र के एक परिसर में महिला अपनी मनोरोगी बेटी के साथ किराए के कमरे में रहती है. इस महिला की बेटी का 5 वर्ष पूर्व विवाह हुआ था. लेकिन मनोरोगी रहने से उसका तलाक हो गया और वह अपने मां के पास ही रहती है. हर दिन की तरह पीडिता की मां 29 मार्च को सुबह 11 बजे काम करने के लिए होटल में चली गई थी. रात 12 बजे घर लौटी तब उसे बेटी सोयी हुई दिखाई दी. लेकिन उसकी अवस्था देख महिला को संदेह हुआ. विश्वास में लेकर जब महिला ने अपनी बेटी से पूछताछ की तो उसने बताया कि मकान मालिक का बेटा नीतेश दोपहर के समय घर पर आया और शादी का प्रलोभन देकर उस पर लैगिंक अत्याचार किया. तब पीडिता की मां ने आरोपी युवक के साथ विवाद किया तो उसने मकान खाली कर देने की धमकी दी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.

Back to top button