बारिश से पहले स्कूलों की मरम्मत पूरी करें, छात्रों की सुरक्षा प्राथमिकता – आयुक्त वर्षा लढ्ढा

अमरावती/ दि.16– अमरावती महानगरपालिका के शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयुक्त वर्षा लड्डा की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में मनपा स्कूलों की स्थिति, विद्यार्थियों की उपस्थिति, चल रहे शैक्षणिक उपक्रम और उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की गई.
आयुक्त ने निर्देश दिए कि बारिश से पहले सभी स्कूलों में आवश्यक मरम्मत कार्य तुरंत पूरे किए जाएं, ताकि छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी या दुर्घटना का खतरा न हो. बैठक में स्कूलों की संख्या, विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाएं, दिव्यांग छात्रों के लिए योजनाएं और डिजिटल सुविधाओं के विस्तार पर भी चर्चा हुई. स्कूलों में डिजिटल बोर्ड, कंप्यूटर कक्ष, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, पेयजल व्यवस्था, उउढत कैमरे, खेल सामग्री, शौचालय और नई इमारतों के निर्माण व मरम्मत जैसे विषयों पर भी अधिकारियों से जानकारी ली गई. आयुक्त ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना महानगरपालिका की प्राथमिकता है.

 

Back to top button