पीआर पोटे पाटिल स्कूल का 100 प्रतिशत नतीजा

वेदिका देशमुख 96. 80 अंक के साथ शाला में टॉपर

अमरावती/दि.16– स्थानीय पीआर पोटे पाटिल इंटरनेशनल स्कूल कठोरा रोड के विद्यार्थियों ने सीबीएसई द्बारा ली गई कक्षा 10 वीं के एक्जाम में शत- प्रतिशत सफलता प्राप्त की है. शाला के सभी 78 विद्यार्थी उत्तीर्ण हो गये. उनमें भी 24 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक और 37 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए. वेदिका देशमुख 96.80 अंकों के साथ स्कूल में टॉप रही.
मेरिट विद्यार्थियों में वेदिका मनोज देशमुख 96.8%, माही प्रफुल्ल वर्‍हेकर 96.4%, स्वरा दिनेश हराले 96.2%, अमोघ राजेश भुते 96%, सोनाली रोहित पाटिल 95.8%, शमिका सिध्दार्थ ढोणे 95.6%, चिन्मय भास्कर तोंडे 94%, मानस नरेंद्र वानखडे 94%, आर्या नितिन अस्वार 93.60%, भाविक नरेंद्र वानखडे 92.80%, हंसिका प्रवीण मावले 92.80%, सायली अविनाश देशमुख 92.80%, अर्जुन मुजुमले 92.40%, शिवम नंदकिशोर वानखडे 91.40%, प्रियांशु शैलेश निकम 91%, सिध्देश प्रवीण पाटिल 90.20%, खुशी राजेश बंग 90%, स्वरा मोहन गाडे 90%, का समावेश रहा. 6 विद्यार्थियों ने सूचना तकनीक विषय में आउट ऑफ अंक प्राप्त किए हैं. संस्था के अध्यक्ष प्रवीण पोटे पाटिल, उपाध्यक्ष श्रेयस दादा पोटे पाटिल, प्राचार्य सचिन दुर्गे, उप प्राचार्य सोनल निस्ताने ने विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है. विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय गुरूजनों और माता- पिता को दिया है.

 

Back to top button