विधायक राणा पर बनी ‘बायोपिक’
जन्मदिवस पर रिलीज हुआ ‘टीजर’

अमरावती/दि.30- भारतीय फिल्म इंडस्ट्रीज में ‘बायोपिक’ एक स्वतंत्र विषय है और कई महापुरूषों, खिलाडियों एवं दुनिया से अलग काम करते हुए समाज मान्यता प्राप्त रहनेवाले व्यक्तियों के कार्यों को समाज तक पहुंचाने के लिए यह माध्यम बेहद उपयुक्त हैं. इस बायोपिक की श्रृंखला में अब अमरावती शहर का नाम भी जुडने जा रहा हैं, क्योंकि बहुत जल्द बडनेरा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक रवि राणा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘रवि गंगाधरजी राणा’ रिलीज होने जा रही हैं. इस फिल्म का ट्रीजर विगत दिनो विधायक राणा के जन्म दिवस के अवसर पर शंकर नगर स्थित उनके जनसंपर्क कार्यालय में सभी को दिखाया गया. जिसे देखने के बाद अब सभी लोगों में इस बात को लेकर जबरदस्त उत्सुकता है कि विधायक राणा के जीवन पर आधारित फिल्म कैसी रहेगी.
बता दें कि अपनी खुद की प्रादेशिक पार्टी रहनेवाले विधायक रवि राणा लगातार चार बार बडनेरा निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं और उन्होंने राज्य स्तर पर जबरदस्त ख्याती भी प्राप्त की हैं. बेहद आम एवं सामान्य परिवार से निकलकर खुद को राज्यस्तर की राजनीति में स्थापित करनेवाले विधायक रवि राणा के जीवन को लेकर आम लोगों में जबरदस्त उत्सुकता व आकर्षण भी हैं. जिसके चलते अब उनके जीवन पर आधारित फिल्म भी सभी लोगों द्बारा प्रतिक्षा की जा रही हैं.





