गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देकर हत्या पर पाबंदी लगाए
महाकाली माता शक्तिपीठ प्रतिष्ठान की केंद्र सरकार से मांग

* गौ सेवकों के लिए केंद्रीय मंत्रालय स्थापना की उठी मांग
अमरावती/दि.2– राष्ट्र व भारतीय संस्कृति के हित का जतन करने के लिए गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने व गौ हत्या पर पूरी तरह पाबंदी लगाने की मांग को लेकर श्री महाकाली माता शक्ति पीठ प्रतिष्ठान ने जिलाधीश के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन प्रेेषित किया. जिससे गौसेवकों के लिए केंद्रीय मंत्रालय व गौ बोर्ड स्थापित करने की मांग की गई.
क्रांतिदल हिंदू सुरक्षा सेवा संघ महाराष्ट्र, नरेंद्र मोदी विचारमंच और आंतरराष्ट्रीय संत बौध्दिक मंच की ओर से श्री महाशक्ति पीठाधिश्वर शक्ति महाराज ने यह मांग उठाई. जिसमें कहा गया कि संविधान के दायरे में रहकर अहिंसा पध्दति से गाय को राष्ट्रीय सम्मान दे. ज्ञापन से मांग उठाई गई की गाय को पूरी तरह सुरक्षित रखने के लिए गौ हत्या पर पाबंदी जरूरी है. गाय को राष्ट्रमाता, राष्ट्रीय देवी, राष्ट्रीय पूजा, राष्ट्रीय विरासत अथवा सम्मानीय दर्जा देकर गौ सेवकों के लिए केंद्रीय कानून बनाए.
गौ बोर्ड स्थापित कर चारा सुरक्षा पर नीति स्थापित करने की मांग भी की गई. मांग को लेकर हरीश गांधी, श्याम तिवारी, रामनारायण सोनी, महावीर कटारिया, सतीश भोंडवे, सचिन शर्मा, कृष्णा शर्मा, प्रकाश कोणलाडे, ज्ञानेश्वर राउत, मानसी पवित्रकार, सुनीता शर्मा, सुरभी गुप्ता, मीना मालानी, नीता भाटी, कांता तोष्णीवाल, सचिन तीरमारे, आशुतोष सावरकर, सुधीर माहोरे, भार्गवी माहोरे, चित्रा पेटकर, सचिन पेटकर, दीपांशु केसरवाणी आदि ने समर्थन दिया.