पुलिस आयुक्त ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कर्मियों का सम्मान
अमरावती पुलिस आयुक्त कार्यालय में महाराष्ट्र दिवस समारोह

* उत्कृष्ट कार्य करनेवाले अधिकारी व कर्मचारी हुए सम्मानित
अमरावती/दि.2- अमरावती शहर पुलिस आयुक्तालय में महाराष्ट्र राज्य के 67 वें स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. पुलिस बैंड की धुन पर राष्ट्रगान और राज्यगान प्रस्तुत किया गया.
कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. इसमें विभिन्न शाखाओं-अपराध शाखा, एएनटीएफ, विशेष शाखा, एटीबी और पुलिस मुख्यालय के पुलिस कर्मियों का उल्लेखनीय योगदान सराहा गया.
साथ ही, पुलिस आयुक्तालय अंतर्गत संचालित स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम के तहत चयनित 11 स्कूलों में से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 3 स्कूलों के प्राचार्य, इंटरनल और एक्सटर्नल शिक्षकों को ‘सर्टिफिकेट ऑफ एप्रीसिएशन’ देकर सम्मानित किया गया. वर्ष 2025-26 में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हेडकांस्टेबल वैशाली येडे, महिला सिपाही श्वेता यादव, सोनाली श्रीवास, पल्लवी गणेश, शिल्पा रंगारी, सोमीनाथ घोलप, स्वप्निका गवई को प्रमाणपत्र व पुष्प देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर पुलिस उपनिरीक्षक पद पर चयनित जवानों का भी सत्कार किया गया. इनमें दीपक जायभाये, प्रल्हाद केंद्रे, ऋषिकेश धावडे, विजय जवरे, आकाश अंबर्ते, आशीष भोमकाले, अर्जून जाधव, संदीप मेश्राम का समावेश है. इसी तरह पुलिस आयुक्त के हाथों पुलिस विभाग में प्रशंसनीय कार्य करनेवाले निरीक्षक नीलेश गावंडे, पुलिस मुख्यालय के निरीक्षक श्रीधर गुलसुंदरे, उपनिरीक्षक अजय मिश्रा, योगेश श्रीवास, प्रवीण काले, सहायक उपनिरीक्षक विजय पेठे, विनय मोहोड, हेडकांस्टेबल राजूआप्पा बाहेनकर, दीपक सुंदरकर, शंकर बावनकुले, पंकज गावंडे, उज्वल सामुदे को पुलिस महासंचालक सम्मान चिन्ह देकर गौरवान्वित किया गया. कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त रमेश धुमाल, श्याम घुगे, गणेश शिंदे समेत पुलिस अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे.




