पुणे के नवले पुल पर फिर भीषण हादसा
माल ढुलाई करनेवाले तीन वाहन भिडे, एक व्यक्ति की मौत

पुणे/ दि. 4- पुणे के नवले पुल पर एक बार फिर एक भीषण हादसा घटित हुआ है.. जिसमें माल ढुलाई करनेवाले तीन वाहन एक दूसरे से भिड गये और चकनाचुर भी हो गये. इस विचित्र हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं यह हादसा घटित होने के बाद नवले पुल पर ट्राफीक जाम भी हो गया. वहीं दूसरी ओर कई लोगों ने एक मालवाहक वाहन से नीचे गिर पडे आमों पर हाथ साफ कर लिया और कई लोग आम समेट कर ले जाते दिखाई दिए.





