सोना चमकाने के नाम पर महिला से ठगी

अज्ञात महिला 10 ग्राम आभूषण लेकर भागी

* वरुड तहसील के टेम्भ्रुरखेडा ग्राम की घटना
अमरावती/दि.9 – वरुड तहसील के टेम्भु्ररखेडा ग्राम में रहने वाली एक 35 वर्षीय महिला के घर जाकर एक अज्ञात 50 वर्षीय महिला ने सोना चमका देने के नाम पर 1 लाख रुपए मूल्य के 10 ग्राम के आभूषण चुरा लिये और पलायन कर लिया.
जानकारी के मुताबिक टेम्भ्रुरखेडा ग्राम निवासी वर्षा सुरेंद्र राउत (35) नामक महिला 4 मई को सुबह 10 बजे के दौरान घर पर थी, तब एक 50 वर्षीय महिला उसके घर के सामने आयी. उसने सोने के आभूषण को चमका देने की बात कही. तब वर्षा राउत ने अपने पास के 10 ग्राम के आभूषण उसे चमकाने दिये. लेकिन हाथ सफाई करते हुए यह महिला 1 लाख रुपए के आभूषण लेकर भाग गई. शिकायत के आधार पर वरुड पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 (2), 318 (4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.

Back to top button