तुम दुनिया नहीं देख सकते तो कया हुआ… दुनिया तुम्हे देखें…!

अमरावती/दि.13– सनराइज कैंडल के संस्थापक और प्रसिध्द प्रेरणादायी वक्ता डॉ. भावेश जी भाटिया सोमवार 11 मई को अंबानगरी के दौरे पर थे. तुम दुनिया नहीं देख सकते तो क्या हुआ, कुछ ऐसा करो कि दुुनिया तुम्हे देखें….! अपनी मां के इस वाक्य ने आंखों से अंधे होने के बावजूद डॉ. भावेश भाटिया के जीवन में आमूलाग्र परिवर्तन ला दिया. इस प्रेरणा के बल पर उन्होंने करीब 350 करोड रूपए के टर्न ओवर वाला सनराइज कैंडल का साम्राज्य खडा किया. शहर में उनके प्रेरणादायी व्याख्यान का आयोजन किया गया था. इस दौरान वे शहर के सुप्रसिध्द होटल प्राइम पार्क में ठहरे हुए थे.
इस अवसर पर स्वप्निल करवा, आनंद दशपुते, अस्पा एंड बंड संस के रंजीत बंड, वृत्त केसरी के संपादक जयराम आहूजा, खंडेलवाल आदि ने उनका स्वागत किया और विभिन्न विषयों पर उनसे संवादा साधा.
* सदिच्छा भेंट …. स्वागत !
सनराइज कैंडल के संस्थापक और प्रसिध्द प्रेरणादायी वक्ता डॉ. भावेश भाटिया ने सोमवार 11 मई को एएमए ग्रुप के पीएसआई (प्लास्टिक सर्जरी ऑफ इंडिया) के कार्यालय को भी भेंट दी. इस दौरान कमलेश डागा, धु्रव डागा, ब्रजेश सदानी, पंकज दुबे, जिमी मेहता, संजय पुरसवानी आदि ने उनका स्वागत करते हुए आदरातिथ्य किया.

Back to top button