जन्मदिन की पार्टी में युवक पर हमला

बियर की बोतल मारकर किया घायल

बुलढाणा/दि.12- जन्मदिन की पार्टी में ले जाने के बाद मामूली कारण पर से विवाद हो जाने के कारण बर्थ-डे बॉय समेत दो युवकों ने एक युवक पर बियर की बोतल फोडकर हमला कर दिया. खामगांव तहसील के शिरजगांव देशमुख में यह घटना घटित हुई.
शिरजगांव निवासी प्रणय विठ्ठल देशमुख का जन्मदिन था. उसने पार्टी का नियोजन किया. राहुल मनोहर अंत्तमगण (34) भी इस पार्टी में गया. बिसलरी प्लांट के पीछे गिट्टीखदान परिसर में रात को पार्टी हुई. लेकिन शराब पीने के कारण पर से विवाद होने पर प्रणय और सूरज निंबेकर ने राहूल के साथ मारपीट की. बियर की बोतल फोडकर उसके हाथ और कंधे पर हमला कर उसे घायल कर दिया गया. इस प्रकरण खामगांव पुलिस थाने में विविध धाराओं के तहत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Back to top button