युवती की कुएं में गिरने से मृत्यु

चांदुर रेलवे/दि.12 – चांदुर रेलवे तहसील के एक 17 वर्षीय युवती की कुएं से पानी निकालते समय पैर के नीचे की ईंट फिसलने से गिरकर मृत्यु हो गई. 10 मई को दोपहर में यह घटना घटित हुई. मृतक युवती का नाम भूमिका है.
जानकारी के मुताबिक बागापुर शिवार के कुएं पर वह बकेट से पानी निकालने के लिए गई थी. पानी निकालते समय उसके पैर के नीचे की ईंट सरकने से वह कुएं में गिर पडी और पानी में डूबने से उसकी मृत्यु हो गई. पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की है.





