जाति का दाखिला निकालने यवतमाल गई युवती वापस नहीं लौटी

नांदगांव खंडेश्वर पुलिस ने किया मामला दर्ज

अमरावती/दि.12 -जाति और उत्पन्न का दाखिला निकालने के लिए घर से गई 17 वर्षीय नाबालिग युवती दो दिनों से लापता है. यवतमाल गई युवती घर न लौटने लौटने से नांदगांव खंडेश्वर तहसील के रहनेवाले उसके परिवार के सदस्य चिंता में आ गए है. इस प्रकरण में 10 मई को नांदगांव खंडेश्वर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.
नांदगांव खंडेश्वर तहसील निवासी 17 वर्षीय युवती 7 नई को सुबह यवतमाल तहसील कार्यालय जाने के लिए घर से निकली थी. शाम तक वह वापिस न लौटने से मां ने उसे फोन किया. तब तहसील का काम बाकी है, इश कारण एख रात सहेली यहां रुकने की जानकारी उसने दी. लेकिन 8 मई से उसका मोबाईल बंद रहने से परिवार के सदस्य चिंतित हो गए. उन्होंने रिश्तेदार और सभी परिचितो के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कहीं भी पता नहीं चला. शिक्षा के लिए कागजपत्र निकालने निमित्त घर के बाहर गई युवती अचानक लापता होने से माता-पिता परेशान हो गए है. नांदगांव खंडेश्वर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. यवतमाल के सीसीटीवी फुटेज और मोबाईल कॉल रिकार्ड के माध्यम से नाबालिग युवती की तलाश युद्धस्तर पर जारी है.

 

Back to top button