विश्व मातृत्व दिवस पर शल्यक्रिया शिविर
26 मरीजों पर की गई सफल शल्यक्रिया

* उपजिला अस्पताल का आयोजन
मोर्शी/दि.14- विश्व मातृत्व दिवस के निमित्त उपजिला अस्पताल में शल्यक्रिया शिविर का आयोजन महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य व आयुष्यमान भारत जन आरोग्य योजना अंतर्गत किया गया था. जिसमें 26 मरीजों की सफल शल्यक्रिया की गई. शल्यक्रिया में हर्निया, हाइड्रोसील, अपेंडिक्स आदि का समावेश रहा.
शल्यक्रिया शिविर में उप जिला अस्पताल के वैद्यकीय अधीक्षक डॉ. प्रमोद पोतदार, सर्जन डॉ. प्रवीण बिजवे, डॉ. राहुल खन्ना व भूलतज्ञ डॉ. जगदीश कालघोर ने सहकार्य किया. यह शिविर शल्य चिकित्सक डॉ. विनोद पवार तथा निवासी बाह्य संपर्क अधिकारी डॉ. हेडाउ के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया था. इस समय उपजिला अस्पताल मोर्शी व वरूड के वैद्यकीय समन्वयक डॉ. घनश्याम मानकर, रेश्मा बहुरूपी सोनाली डीकोंडवर, स्मिता पकडे, रूपाली वैरागडे, सागर झटाले, प्रवीण कापडे, नागोराव खडसे, आकाश जवंजाल, दयानेश्वर टाकले, शोभा इंगले, महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य व आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के वसीम शेख, सुजाता पांडे तथा सभी अधिकारी उपस्थित थे.





