सई मोकलकर का मेयर ने किया सत्कार
कक्षा दसवीं में संभाग में अव्वल

अमरावती/दि.14– कक्षा दसवीं बोर्ड की परीक्षा में 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संभाग में अव्वल आई होलीक्रॉस इंग्लीश स्कूल की छात्रा सई मोकलकर का महापौर श्रीचंद तेजवानी ने घर जाकर सत्कार किया. पढाई में सई को उसके पिता सतीश मोकलकर और चाचा भरत मोकलकर का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ. उनकी माताजी रीता मोकलकर बीजेपी की पूर्व नगरसेविका है.
मेयर तेजवानी ने सई को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी. सई के भाई भी कम्प्युटर इंजीनियरिंग कर रहे हैं. सई ने आईआईटी इंजीनियर बनकर देश सेवा करने का मानस संजोया है. इस समय विदर्भ केसरी प्रा. संजय तिरथकर, बीजेपी नेता मंगेश खोंडे और अन्य उपस्थित थे. सई ने गायन क्षेत्र में भी प्राविण्य प्राप्त किया है. उसने संगीत की चार परीक्षा उत्तीर्ण की है. पुस्तकें पढने का उसे चाव है.





