नीट परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई द्बारा की जाए

दोषियों के खिलाफ कडी कार्रवाई करें

* अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मांग
* जिलाधिकारी को सौंपा निवेदन
अमरावती/दि.14- नीट यूजी परीक्षा में पेपर लीक और अनियमिता के मामले की जांच सीबीआई द्बारा की जाए, ऐसी मांग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्बारा की गई. जिसमें इस आशय का निवेदन जिलाधिकारी को सौंपा गया.
निवेदन में कहा गया है कि राष्ट्रीय परीक्षाओं में लगातार गडबडी से एनटीए की कार्य पध्दति पर सवाल उठ रहे हैं. नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार कर एनटीए के महनिदेशक को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए. संस्था की भूमिका व संरचना की व्यापक समीक्षा जरूरी है. परीक्षा माफिया, दलाल, संबंधित अधिकारी और अवैध कामों में सहयोग करनेवालों पर कडी कार्रवाई होनी चाहिए. भविष्य में पेपर लीक रोकने के लिए प्रश्नपत्र सुरक्षा, डिजिटल मॉनिटरिंग, परीक्षा केन्द्रों की देखरेख की व्यवस्था अधिक मजबूत करें.
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विदर्भ प्रदेश मंत्री देवाशीष गोतारकर ने कहा कि पेपर लीक के इस मामले से छात्रों में असंतोष और अविश्वास पैदा हुआ है. सालभर मेहनत करनेवाले विद्यार्थियों की मेहनत पर पानी फेरनेवाले शिक्षा माफिया का पर्दाफाश होना चाहिए. अभाविप ने यह भी स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों के भविष्य से जुडे गंभीर मामलों में दोषियों को राजनीतिक या प्रशासनिक संरक्षण न मिले. सुरक्षित, पारदर्शक और विश्वसनीय परीक्षा व्यवस्था बनाना शासन और संस्थाओं की सामूहिक जिम्मेदारी है. ऐसे में इस रैकेट का पर्दाफाश कर तत्काल कार्रवाई करने की मांग अभाविप ने जिलाधिकारी को सौंपे गये निवेदन द्बारा की हैं.

Back to top button