साउर में भीषण आग, दो बडे घरों को नुकसान

अग्निशमन दल ने पाया आग पर काबू, जीवित हानि टली

साखरखेडा संभु /दि.15 – समीपस्थ साउर के दो घरों को आग लगकर बडा नुकसान हुआ है. लेकिन सुयोग से आग की इस घटना में किसी प्रकार की जीवित हानि नहीं हुई है. मात्र एक घर का पूरी तरह से नुकसान होकर घर में रखा साहित्य जलकर खाक हो गया. यह घटना बुधवार दोपहर 1 से 1.30 बजे के दौरान घटी.
साउर गांव की रत्ना संजय सोलंके के घर को अचानक आग लग गई. देखते- देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया. जिससे पडोस में रहनेवाली शुध्दीमती तंतरपाले के घर को भी आग ने चपेट में ले लिया. आग की तीव्रता को देखकर परिसर में खलबली मच गई. परिसर के नागरिकों ने आग बुझाने का प्रयत्न किया. इसी दौरान अग्निशमन दल भी वहां पहुंचा और आग पर काबू पाया.
इस आग ने घर में रखा अनाज, बर्तन, संसार उपयोगी वस्तुएं जलकर खाक हो गई. प्राथमिक अंदाज के अनुसार बडे प्रमाण में आर्थिक नुकसान होने की जानकारी सामने आयी है. लेकिन आग का कारण अब तक भी स्पष्ट नहीं हो सका. राजस्व प्रशासन द्बारा पंचनामा किया गया. नागरिकों द्बारा नुकसानग्रस्त दोनों ही परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की गई.

 

Back to top button