मनपा की जमीन से हटाया अवैध कब्जा

11 मवेशी, 6 बकरियां हटाई गई

* आयुक्त वर्षा लढ्ढा के निर्देश पर कार्रवाई
अमरावती/दि.16– महापालिका अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने आयुक्त वर्षा लढ्ढा के निर्देश प्राप्त होते ही हबीब नगर में मनपा की जमीन से अवैध कब्जा हटाते हुए आज सुबह 11 जानवर और 6 बकरे हटाए गए. उक्त जगह का मनपा ने तत्काल कब्जा किया. जानवर गौरक्षण में भेजे जाने की जानकारी मनपा ने दी है.
मनपा ने बताया कि, आयुक्त वर्षा लढ्ढा ने नागपुरी गेट, ट्रांसपोर्ट नगर, हबीब नगर, दमकल केंद्र और परिसर में मनपा के अधिकृत ओपन स्पेस का अवलोकन किया. वहां किया गया अतिक्रमण तत्काल हटाने के निर्देश दिए. जिसके बाद हबीब नगर में दस्ता पहुंचा और कार्रवाई की गई. मनपा ने आगे भी कठोर प्रशासकीय कार्रवाई की चेतावनी संबंधित अतिक्रमणकारियों को दी है. मनपा आयुक्त ने परिसर में साफसफाई रखने के कडे निर्देश देते हुए किसी भी प्रकार की कोताही न करने कहा है. जिम्मेदारी से काम करने के निर्देश देते हुए आयुक्त वर्षा लढ्ढा ने सडक पर कचरा फेंकनेवालों पर जुर्माना करने के आदेश सभी स्वास्थ्य निरीक्षकों को दिए.
आयुक्त वर्षा लढ्ढा ने बहुत स्पष्ट कहा कि, फिलहाल जिस पद्धती से कामकाज शुरु है, वह बिल्कुल ठीक नहीं. प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को दी गई जवाबदारी प्रामाणिक और प्रभावी रुप से करने के निर्देश उन्होंने दिए. इस समय आयुक्त लढ्ढा के साथ अतिरिक्त आयुक्त शिल्पा नाईक, स्वच्छता अधिकारी डॉ. अजय जाधव, सहायक आयुक्त मनोज शहाले, बाजार परवाना सहायक आयुक्त मंगेश कडू, उपअभियंता विवेक देशमुख, उद्यान अधीक्षक अजय विंचूरकर, अतिक्रमण विभाग प्रमुख योगेश कोल्हे, जनसंपर्क अधिकारी भूषण पुसतकर, वरिष्ठ स्वास्थ्य निरीक्षक राजेश राठोड और अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे.

Back to top button