नेत्रदान से अमर हुई स्व. बीनाबेन पोपट
दुख की घडी में पोपट परिवार ने दिया मानवता का संदेश

अमरावती /दि.18– शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी, समाजसेवी तथा रघुवीर स्वीट्स एंड नमकीन एवं संगीत साधना कराओके क्लब के संचालक चंद्रकांत पोपट की धर्मपत्नी स्व. सौ. बीनाबेन चंद्रकांत पोपट का 14 मई 2026 को लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया.
स्व. बीनाबेन पोपट अपने परिवार के प्रति समर्पण, सामाजिक कार्यों में रुचि तथा सभी के प्रति आत्मीय व्यवहार के कारण अनेक लोगों के दिलों में विशेष स्थान रखती थी. उनके आकस्मिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड टूट पडा. ऐसे अत्यंत भावुक और कठिन समय में भी पोपट परिवार ने मानवता और समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए स्व. बीनाबेन पोपट की अंतिम इच्छा एवं परिवार के संकल्प के अनुसार नेत्रदान का प्रेरणादायी निर्णय लिया. हरिना नेत्रदान समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में नेत्रदान की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न की गई. इस निर्णय से दो जरुरतमंद व्यक्तियों के जीवन में नई रोशनी पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त हुआ. इस अवसर पर जिला सामान्य अस्पताल के डॉ. पवार एवं समुपदेशक नीलेश ढेंगले ने आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी की. वहीं हरिना नेत्रदान समिति के अध्यक्ष मनोज राठी के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पूरी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न किया.
नेत्रदान प्रक्रिया के दौरान मनोज राठी, रामप्रकाश गिल्डा, डॉ. नंदकिशोर लोहाणा, प्रा. मुकेश लोहिया, मोनिका उमक, सुरेंद्र पोपली, शरणपाल अरोरा, सुरेश वसानी, मनीष सावला, देवेश डेमला, देवल मानसत्ता सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे. सभी ने पोपट परिवार के इस निर्णय को समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी बताते हुए स्व. बीनाबेन पोपट को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर पति चंद्रकांत पोपट, पुत्र तेजस पोपट, पुत्रवधु सौ. आदिती पोपट, पुत्री यशस्वी माधानी, दामाद राहुल माधानी सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे. इसके अलावा दिलीपभाई पोपट, जयंतीभाई पोपट, प्रियेश ञ्च्पोपट, नितिन पोपट, शिवाभाई पोपट, गोपालभाई पोपट, रोहनभाई पोपट, मोहित पोपट, धवल पोपट, कपिल पोपट, निहाल पोपट, माधव पोपट सहित पोपट परिवार के अनेक सदस्य एवं समाजबंधु बडी संख्या में उपस्थित थे.





