चिखलदरा हॉटेल असोसिएशन के अध्यक्ष पद पर आल्हाद कलोती
मनोज शर्मा तिसरी बार बने सचिव

चिखलदरा/दि.18- चिखलदरा हॉटेल असोसिएशन के अध्यक्ष पद पर पार्षद आल्हाद कलोती का सर्व सहमती से चयन किया गया. वही निलेश कुलकर्णी को उपाध्यक्ष तथा पूर्व अध्यक्ष श्रीवर्धन करंडे को कार्याध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी गई. वही मनोज शर्मा का सचिव पद पर तिसरी बार चयन किया गया. उसी प्रकार प्रिन्स वर्मा की कोषाध्यक्ष , रेस्टॉरेंट प्रमुख के रूप में अरूण सपकाल और होमस्टे प्रमुख के तौर पर रूपनारायण येवले की नियुक्ती की गई.
चिखलदारा की पहचान विदर्भ के कश्मीर एवं बडे पर्यटन क्षेत्र के रूप में है. यहा आने वाले पर्यटकों की सुविधाओं का ध्यान रखने तथा स्थानीय रोजगार का मुख्य साधन माने जाने वाले होटल उद्योग को चिखलदरा पर्यटन क्षेत्र की रिढ की हड्डी माना जाता है. ऐसे छोटे- बडे करीब 100 होटल ओनर्स को साथ लेकर चलने वाली तथा एक सशक्त और प्रभावशाली संस्था कही जाने वाली चिखलदरा हॉटेल ओनर्स असोसिएशन के नेतृत्व में कार्यकारणी का गठन किया गया है. 25 वर्ष पूर्व इस असोसिएशन की स्थापना होटल व्यवसायी तथा पत्रकार मनोज शर्मा ने की थी. जिन्हे असोसिएशन के सचिव पद की जिम्मेदारी तिसरी बार सौपी गई है. असोसिएशन के सर्वप्रथम अध्यक्ष विजय झुंनझुनवाला थे. दुसरी बार श्रीवर्धन करंडे अध्यक्ष बने अब तिसरी बार आल्हाद कलोती को अध्यक्षपद की जिम्मेदारी सौपी गई है.
उल्ेलखनीय है की चिखलदरा पर्यटन महोत्सव की शुरआत असोसिएशन व्दारा की गई थी. साथ ही पर्यटकों की सुविधा और क्षेत्र के विकास के लिए भी काय र्किए गए थे. जिनमें पानी बिल की समस्या, कंझर्वेशन तथा अन्य समस्याओं पर महत्वपूर्ण कार्य शामिल है. यह संस्था सामाजिक तथा बहुउ्द्येशीय कार्यों में भी सक्रिय रहती है. तथा शासन-प्रशासन के समक्ष सभी क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुख रूप से उठाती रहती है. अब इस नई कार्यकारिणी से क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और विकास को गति मिलने की अपेक्षा व्यक्त कि जा रही है. रविवार शाम 4 बजे मोझरी पॉइंट होटल में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकारिणी की घोषणा कि गई इस समय पूर्व अध्यक्ष विजय झुंनझुनवाला, श्रीवर्धन करंडे, पूर्व नगराध्यक्ष राजेंन्द्रसिंह सोमवंशी, राकेश सोमवंशी, पार्षद राजेश मांगलेकर, प्रभु उघडे, दीपक गणोरकर, महेंन्द्र पचोरी, तिलक मिश्रा, सुरेश इग्रापवार, निलेश कुलकर्णी, नेवासकर सर, देविदास हाते, कैलाश हेकडे, विजु ठाकरे सहित बढी संख्या में होटल व्यवसायी उपस्थित थे. सभी ने नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारीयों को शुभकामना दी.




